मुख्यमंत्री की स्वतंत्रता सेनानी  के निधन पर संवेदना 

 


जयपुर, 9 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ तहसील के गाँव देवरोड निवासी स्वतंत्रता सेनानी  सत्यदेव कुलहार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


 गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में स्व. कुलहार के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।