कामगारों/ श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराएं : मुख्यमंत्री


 


लखनऊ : 18 मई,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रवासी कामगारों/ श्रमिकों की सुरक्षित एवं सम्मानजनक प्रदेश वापसी सुनिश्चित की है सम्बन्धित राज्य सरकारें उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों/ श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराएं।


उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में 590 श्रमिक स्पेशल ट्रेन देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी कामगारों/ श्रमिकों को लेकर आ गई हैं।


राज्य सड़क परिवहन निगम की 12 हजार बसों के माध्यम से प्रवासी कामगारों/ श्रमिकों को उनके गृह जनपद में भेजने की व्यवस्था की गई हैइसके अलावा, प्रत्येक जिलाधिकारी के निवर्तन पर 200 बस रखते हुए, इस प्रकार सभी 75 जनपदों में 15 हजार बसें अतिरिक्त रूप से उपलब्ध कराई गई हैं।


मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।