जयपुर, 30 अप्रैल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मशहूर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
गहलोत ने कहा कि कपूर एक बेहतरीन अभिनेता थे। उन्होंने अपनी अदाकारी के माध्यम से विशिष्ट पहचान स्थापित की। भारतीय सिनेमा में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की